
बिक्रमजीत इंदर चहल के समर्थकों ने दिया चुनाव प्रचार को बड़ा हुंगारा
बिक्रमजीत इंदर चहल के समर्थकों ने दिया चुनाव प्रचार को बड़ा हुंगारा
कारवां बनाकर घर-घर जाकर मांगे वोट
पटियाला, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के विधानसभा क्षेत्र सनौर से संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल के नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन, विभिन्न गांवों और कस्बों मे उनके समर्थकों ने शुरूआत मे ही अभियान को काफी बढ़ावा दिया. सैकड़ों समर्थकों ने आज गांवों और कस्बों में अलग-अलग टीमों का गठन किया और घर-घर जाकर लोगों से बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल को वोट देने का आग्रह किया।
इस मौके पर सरदार चहल के समर्थकों ने लोगों से अपील की कि वे अपने समाज कल्याण कार्यों को लोगों तक पहुंचाकर उन्हें एक बार फिर मौका दें. समर्थको ने लोगो से अपील की कि एक पढे लिखे, ईमानदार, समाजसेवी कामों मे हर समय लगे रहने वाले नौजवान बिक्रम चहल को अपना कीमती वोट दे।
समर्थको ने बिक्रम चहल की तरफ से सनौर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए, गरीबों का हाथ थामकर महिलाओं के लिए किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए कार्यकर्ताओ ने वोटरो से हॉकी बॉल के चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर चहल को एक मौका देने की अपील की।
चहल के समर्थको ने घर घर जाकर लोगो को कहा कि जो व्यक्ति पहले ही बिना किसी ओहदे के ही हमारे साथ खडा रहा है अब हमारा इस व्यक्ति के लिए खड़ा होने का मौका है और हमे पार्टीबाजी से ऊपर उठकर इस सुलझे हुए नौजवान उम्मीदवार बिक्रम चहल को हल्के से जिताकर विधानसभा मे भेजना चाहिए तांकि वे हमारे हल्के का और विकास कर सके।























