भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान-निर्मला सीतारमण
लोकसभा की कार्यवाही शुरू
अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी
16 लाख युवाओं को दी जाएंगी नौकरियां
दिल्ली, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा बजट पेश कर दिया है। सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा की यह विकास दर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा की मुझे विश्वास है कि ‘सबका प्रयास’ के साथ हम मजबूत विकास आगे भी जारी रखेंगे। वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी. सीतारमण ने कहा कि बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा. आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी.