
देश मे कोरोना मामलो मे लगातार गिरावट जारी
मौतों की संख्या मे लगातार इजाफा ने डराया
दिल्ली, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) देश में कोरोनावायरस के मामलो मे लगातार गिरावट से राहत की सांस ली जा सकती है लेकिन मौतों की संख्या में हो रहा इजाफा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से 1192 मौतें भी दर्ज की गईं। जबकि, सोमवार को 959 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।





















