
पढ़ें राजनीतिक रैलियों में अब कितने लोग हो सकते हैं शामिल
रोड-शो और वाहन रैलियों पर अभी जारी रहेगा बैन
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि एक फरवरी से राजनीतिक दल या चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार तय खुली जगहों पर एक हजार लोगों या जगह की क्षमता से 50 फीसदी लोगों को जुटाकर (जो भी कम हो) सार्वजनिक बैठक कर सकते हैं। पहले यह सीमा 500 लोगों तक तय की गई थी। इसके मुताबिक, रोड-शो और वाहन रैलियों पर अभी 11 फरवरी तक बैन जारी रहेगा।






















