
देश की आत्म-निर्भरता लगातार बढ़ रही है-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
मेरी सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मेरी सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। सरकार की नीतियों की वजह से रक्षा क्षेत्र में, विशेषकर रक्षा उत्पादन में, देश की आत्म-निर्भरता लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए हैं। सरकार ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को 7 डिफेंस PSU का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमने अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान में अस्थिरता और नाजुक हालात को देखा है,





















