
कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने दाखिल किया नामांकन पत्र
नवजोत सिद्धू ने दाखिल किया नामांकन पत्र
अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से बिक्रम मजीठिया भिड़ेंगे
चंडीगढ़, 29 जनवरी (भारतसंदेश समाचार): पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन का दौर जारी है। आज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनका सामना अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से होगा।























