
जानिये आज का मौसम
अगले कुछ दिनो मे फिर से बारिश के आसार: मौसम विभाग
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता): दिल्ली व आसपास के रााज्यो मे कल धूप से मौसम सुहावना रहा है इससे दिल्ली वासियों को सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज हवा चलने से फिर से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने कहा कि आज भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। वही मौसम विभाग ने कहा कि फरवरी की शुरुआत बारिश की बौछार से होने के आसार हैं। जबकि 2 से 4 फरवरी तक उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होगी।






















