
दिल्ली 28 जनवरी (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनसीसी रैली में सिख वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने गहरे हरे रंग का साफा पहना। उन्होंने काले रंग का चश्मा भी लगा रखा था। प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी ली।























