
हरियाणा मे 30 जनवरी को शहीदो की याद में रहेगा रखा जाएगा 2 मिनट का मौन
चंडीगढ़, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): राजधानी चंडीगढ के बाद अब हरियाणा में भी 30 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम में शहादत देने वाले सभी शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। हरियाणा में लागू करने की हिदायत मुख्य सचिव ने जारी की है। सरकार ने आदेश जारी किए कि सभी कार्यालयों में 11 बजे कर्मचारी 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद करेंगे।





















