
30 जनवरी को चंडीगढ 2 मिनट के लिए थम जाएगा
चंडीगढ प्रशासन ने लिया फैसला
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) केंद्र की मोदी सरकार ने यूटी प्रशासन को शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दो मिनट का मौन रखने के लिए कहा है। चंडीगढ प्रशासन ने फैसला लिया है कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
इस दौरान किसी भी तरह के सामान्य कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी। शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। यूटी प्रशासन की तरफ से इस संबंध में फैसला लिया गया है।






















