
दिल्ली फिर हैवानियत से दहली
सामुहिक बलात्कार कर गलियों मे घुमाया
केजरीवाल ने पुलिस की आलोचना की
दिल्ली 27 जनवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली के शाहदरा जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक महिला से सामुहिक बलात्कार के गलियो मे घुमाये जाने से देश की राजधानी का सिर एक बार फिर झुका दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। इस मामले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।























