
केंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान
इन्हे मिलेगा पद्म विभूषण् और पद्मश्री
पढिये
दिल्ली 26 जनवरी (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत, भाजपा नेता कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को यह सम्मान मिला है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में टेक इंडस्ट्री के दिग्गज सत्या नडेला, सुंदर पिचाई और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा भी हैं।





















