
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
चंडीगढ़। 15 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने आज अपनी 86 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग को गिद्दड़बाहा से टिकट दिया है। इस पर वंडिग ने कहा सूबे मे कांग्रेस की लहर है और सूबे की जनता फिर से कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जीत दिलायेगी। राजा वडि़ंग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, राहुल और प्रियंका गाधी का टिकट मिलने से आभार जताया है।






















