
कहा पंजाब में वोटिंग को 5 से 6 दिन आगे बढाया जाए
जानिये क्या कारण बताया
दिल्ली़, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने चुनाव आयोग से पंजाब चुनाव को 5 से 6 दिन आगे बढाये जाने की अपील की है। इसका कारण सीएम चन्नी ने 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती बताया है। इस मौके पर बड़ी गिनती में श्रद्धालु गुरु के जन्म स्थान उत्तर प्रदेश के बनारस में जाते हैं। पंजाब में करीब 32प्रतिशत अनुसूचित जाति भाईचारा है। इससे बनारस जाने वाले करीब 20 लाख लोग वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।























