
चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा
दिल्ली़, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) राजधानी मे लगातार बढते कोरोना मामलो को देखते हुए दिल्ली की आम आदमी सरकार ने कल रात 10 बजे से वीकेंड कफ्र्यू लागू कर दिया है। वीकेंड कफ्र्यू लागू होते ही पुलिस ने सडक़ पर निकले लोगों से जांच-पड़ताल और पूछताछ का सिलसिला तेज कर दिया है। दिल्ली में सरकारी आदेश के तहत वीकेंड कफ्र्यू लागू किया गया है।





















