अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की और से जरूरतमंदो को बाँटे गये गर्म स्वेटर और राशन : विक्रांत राणा
चंडीगढ़, 14 जनवरी : पिछले एक सपताह से क्षेत्र में हो रही कड़ाके की ठंड से लोगो का जीवनअस्त व्यस्त हो गया है। लोग ठंड के प्रकोप से बचने के लिए घरों में ही कैद नजर आ रहे हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के डायरेक्टर लीगल सेल पंजाब एडवोकेट विक्रांत राणा ने स्वेटर वितरण कार्यक्रम किया और जरूरतमंदो को स्वेटर और राशन बाँटे गए राणा ने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है उन्होंने आगे कहा कि उनका संगठन आगे भी ऐसे कार्य करती रहेगा जिसका लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान संगठन के सदस्यों के साथ भावना कपूर आदि उपस्थित रहे।























