
डंपिग ग्राउंड पर कही यह बात
चंडीगढ, ,(विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने आज सेक्टर 38 स्थित डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया। दौरे दौरान उनके साथ निगम मेयर सर्बजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप कुमार, निगम कमिश्नर अनंदिता मित्रा समेत निगम और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि वह अगले महीने फिर विजिट करेगें। डेवलपमेंट नजर आनी चाहिए। इस विषय को लेकर उन्होंने जल्द मीटिंग बुलाने की बात भी कही।






















