
इस वक्त की बडी खबर
चंडीगढ़, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) इस वकत की बडी खबर आ रही है कि दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग मिलने की सूचना से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधी दस्ता और दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं। जांच करने पर पुलिस को बैग से आईईडी विस्फोटक मिला है। इसके साथ ही दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंजाब को दहलाने की कोशिशें नाकाम कर दी गई है।





















