
सेना ने मुठभेड में आतंकी का किया खात्मा
दिल्ली, 13 जनवरी (विश्ववार्ता): जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में देर रात से ही चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। आतंकवादी की पहचान बाबर के तौर पर हुई है, जो पाकिस्तान का रहने वाला है। वह 2018 से ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुलगाम में एक्टिव था। आतंकी के पास से एक रायफल, एक पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी रोहित छिब की भी शहादत हो गई है। इसके अलावा सेना के 3 जवान जख्मी हुए हैं। दो नागरिक भी मामूली तौर पर जख्मी हुए हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















