
साडा सीएम ही असली आम इंसान
चंडीगढ़, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जब से सीएम बने तब से अनेको ऐसे उदाहरण जो लोगो के लिए ताउम्र एक अनूठी याद बनकर रह गये है। सीएम चन्नी असली आम इंसान है यह बात उन्होने अपने व्यवहार से अनेको बार इजहार की है। ऐसा ही वाकया दोपहर के समय चंडीगढ़ के साउथ डिविजन एरिया मे हुआ जब यहां से सीएम चन्नी का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान सडक़ की दूसरी तरफ एक बाइक सवार बाइक स्किड होने से हादसे का शिकार हो गया। सीएम चन्नी की नजर सडक़ पर गिरे युवक पर पड़ी तो वह एक आम आदमी तरह काफिला रोका दिया और खुद युवक के पास पैदल पहुंच गए।
सीएम चन्नी ने दरियादिली दिखाते हुए घायल युवक का हालचाल जाना और उससे बात भी की और पूछा कि तुम ठीक हो तो उसने जवाब दिया मैं बिल्कुल ठीक हूं। इसके बाद चन्नी घायल युवक से हाथ मिला कर वहां से निकल गए।






















