
चंडीगढ़, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): देश मे कोरोना का कहर बढता जा रहा है वही चंडीगढ शहर मे भी कोरोना की बढती स्पीड से हर कोई भयभीत है। कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए अब पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अब आज से ओड-ईवन तारीखों के अनुसार बेंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करेंगे, तय है कि अब हाईकोर्ट में रोजाना 50 प्रतिशत ही काम होगा।
चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग कौंसल और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि आज से 1, 3, 5, 7, और 9 तारीख को अलग बेंच और 2, 4, 6, 8, 10 तारीख पर अलग बेंच केसों की सुनवाई करेंगी।






















