
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने लिया फैसला
चंडीगढ़, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): देश मे एक तरफ कोरोना ने मौत का खेल नचाना शुरू कर दिया है वही हरियाणा मे आज मांगें पूरी न होने के चलते चिकित्सकों की नाराजगी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ेगा। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी बंद रहेंगी। बुधवार-गुरुवार को ओपीडी सेवाएं बहाल रहेंगी।
यह फैसला हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने लिया है। ओपीडी बंद करने के एलान के बाद सरकार के आला अधिकारी भी चिकित्सकों को मनाने में जुटे हैं।





















