पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
बैठक की अध्यक्षता करेंगी सोनिया गांधी
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी हो सकती है
चंडीगढ़, 10 जनवरी (विश्व वार्ता) – पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने ज्यादातर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज शाम 7 बजे कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. जिसमें पंजाब से संबंधित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा अधिकांश सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
























