
विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
पिछले 24 घंटे में कोरोना की स्पीड ने तोडे कई रिकार्ड
दिल्ली,10 जनवरी (विश्ववार्ता) देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हुए।





















