
चंडीगढ,8 जनवरी (विश्ववार्ता) : शहर मे कोरोनावायरस ने फिर से आतंक मचाना शुरू कर दिया है। जिस कारण मरीजों की गिनती में इजाफा हो रहा है। इसी के चलते पीजीआई के बाद अब सरकारी अस्पतालों में भी सोमवार से ओपीडी सर्विस बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सेक्टर-32 और सेक्टर-16 के जीएमसीएच में अब टेली कंसल्टेंसी से ही मरीज देखे जाएंगे।





















