
दिल्ली,8 जनवरी (विश्ववार्ता): दिल्ली में कोविड-19 और कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की रफ्तार के बीच 56 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू लागू है, जो कि सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा. इस दौरान बस और मेट्रो फुल कैपेसिटी के साथ चलेगी. हालांकि लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी. वहीं, अगर आपकी ट्रेन, बस या फ्लाइट है, तो आप रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या फिर एयरपोर्ट जा सकते हैं. बस इसके लिए आपके पास टिकट होना जरूरी है.





















