
पंजाब मे सतलुज नदी मे मिली पाकिस्तान नाव
मचा हडकंप
सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क
चंडीगढ,7 जनवरी (विश्ववार्ता): इस वक्त की बडी खबर पंजाब से आ रही है पंजाब के जिला फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने आज सतलुज नदी से पाकिस्तानी नाव बरामद की है। पाकिस्तानी नाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पाकिस्तानी नाव की बरामदगी इसलिए अहम है क्योंकि दो दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला यहां फंसा था। इसके बाद उनकी सुरक्षा चूक का मुद्दा राष्ट्रीय बहस का विषय बन चुका है।





















