
कल शहर को मिलेगी नई मेयर
चंडीगढ,7 जनवरी (विश्ववार्ता): चंडीगढ मेयर चुनाव पर पूरे देश की नजरे टिकी हुई है, अब कल चंडीगढ़ को नया मेयर मिल जाएगा। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद से ही सुर्खियों में रहा है। अब चुनाव की उठापटक के शोर और सुर्खियों पर शनिवार को विराम लग जाएगा। शनिवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। ऐसे में कल शहर को नया मेयर मिल जाएगा। ्र




















