
गृह मंत्रालय की जांच समिति ने 13 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को किया तलब
दिल्ली,7 जनवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में फिरोजपुर के कुलगढ़ी थाने में करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. केंद्रीय गृह विभाग द्वारा गठित जांच कमेटी ने 13 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया है. गौरतलब है कि 5 जनवरी को बठिंडा से फिरोजपुर जाने वाले एक फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को करीब 20 मिनट तक रुकना पड़ा था.






















