
बीसीसीआई ने भारत दक्षिण अफ्रीका दौरे का शेड्यूल बदला
दौरे को 9 दिनो के लिए आगे टाला
दिल्ली, बीसीसीआई ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीच दक्षिण अफ्रीकी दौरे को 9 दिनो के लिए आगे कर दिया है। अब सिर्फ टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की तारीखों में भी बदलाव किए गए हैं। अब पहला टेस्ट 17 दिसंबर की बजाय 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इसका एलान खुद बीसीसीआई ने किया। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी तारीखों में बदलाव की पुष्टि की है।






















