
भारत की बढत हुई 332 रनों की
दिल्ली, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। उसके पास 332 रनों की बढ़त है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 325 बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी सिर्फ 62 रन जोड़ पाए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 69 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 150 रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर नाबाद हैं।





















