
सेमीफाइनल में जर्मनी से हारी
दिल्ली, जूनियर वल्र्ड कप से भारतीय हॉकी टीम कल सेमीफाईनल मे जर्मनी से 2-4 से हारकर वल्र्ड कप से बाहर हो गई है। पहले क्वार्टर में जर्मनी ने एक गोल करके 1-0 की बढ़त बना ली थी. दूसरे क्वार्टर में दोनों टीम ने जोरदार खेल दिखाया. जर्मनी ने इस क्वार्टर में 3 जबकि भारतीय टीम ने एक गोल किया. हाफ टाइम के बाद जर्मनी की टीम 4-1 से आगे थी. तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ. मैच के 60वें मिनट में भारत की ओर से बॉबी सिंह ने गोल करके स्कोर 2-4 कर दिया. इसके बाद मैच खत्म हो गया.






















