
मयंक अग्रवाल ने संभाला भारतीय पारी को
दिल्ली, भारतीय टीम ने चार विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 204 रन है। मयंक अग्रवाल 107 रन और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। मयंक अग्रवाल ने चौका जड़कर शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने भारत की पारी को संभालने में अहम योगदान दिया.






















