
श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा शानदार शतक
दिल्ली, लंच ब्रेक हो गया है. भारत का स्कोर लंच ब्रेक तक 109 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 339 रन है. रविचंद्रन अश्विन 54 गेंदों में 38 और उमेश यादव 28 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.
श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट में शानदार शतक जड़ा है. अय्यर ने कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 157 गेंदों में पहला टेस्ट शतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े. अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज हैं.






















