
दूसरे टी-20 पर छाए संकट के बादल, जाने वजह
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज रांची में खेला जाएगा। आज रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच पर संकट के बादल छा गए हैं। रांची में होने वाले दूसरे मैच को स्थगित करने या सिर्फ स्टेडियम की क्षमता के आधे दर्शकों के साथ ही मैच कराने की अनुमति देने की मांग के साथ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।





















