
टी-20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया। यह बतौर कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री का आखिरी मैच था। इसमें नामीबिया ने 133 रनों का टारगेट दिया। रोहित और राहुल की फिफ्टी की बदौलत भारत ने आसानी से इसे हासिल कर लिया। राहुल ने विजयी चौका जड़ा और 36 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने भी 3-3 विकेट लिए. जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.





















