
साउथ अफ्रीका ने अंतिम सुपर-12 के मैच में इंग्लैंड को हराया
साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने अंतिम सुपर-12 के मैच में इंग्लैंड को 10 रन से हराया. इसके बाद भी टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी. टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को 131 या उससे कम रन पर रोकना था. मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 179 रन ही बना सकी.





















