
भारतीय क्रिकेट टीम ने आइसीसी टी20 विश्व कप पिछले दो मुकाबले में धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है। स्काटलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने महज 39 गेंद में जीत हासिल कर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया।टीम इंडिया ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। पहले खेलते हुए स्कॉटलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 85 रनों पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट लिए। भारत ने 6.3 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। केएल राहुल ने सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की तेज पारी खेली।





















