
अगले सीजन में खेलेंगी ये दो नई टीमे
IPL की दो नई टीमों का ऐलान हो गया है। IPL2022 में 10 टीमों के खेलने का रास्ता साफ हो गया है अहमदाबाद और लखनऊ नईं फ्रेंचाइजी के रूप में अगले सीजन में शामिल होंगी। यानी 2022 के IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने 7,090 करोड़ में लखनऊ और CVC कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपए में अहमदाबाद की टीम खरीदी है। गोयनका ग्रुप के पास 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की टीम थी





















