

बाबर और रिजवान के आगे भारतीय गेंदबाजों ने टेके घुटने
पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया है। 152 के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। पाक टीम ने बिना कोई विकेट खोए 13 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया। । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया।






















