
आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक जीत दर्ज की और कोलकाता नाइट राइडर्स से मात देकर चौथी पर खिताबी जीत दर्ज की। इसके साथ ही चेन्नई ने केकेआर से 2012 के आईपीएल फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया।टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए चेन्नई ने 192/3 का स्कोर बनाया। टीम के लिए फाफ डुप्लेसिस (86) टॉप स्कोरर रहे। 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए KKR 165/9 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला 27 रनों से हरा गई।धोनी के सुपर किंग्स ने इससे पहले साल 2010 में मुंबई इंडियंस, 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर आईपीएल खिताब जीता था।





















