
आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ बैंगलोर की आईपीएल से विदाई हो गई है। वहीं, विराट का भी यह बतौर कप्तान आखिरी आईपीएल मैच था। ऐसे में कोहली की बतौर कप्तान आईपीएल से विदाई हार के रूप में हुई है। दरअसल विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के यूएई लेग की शुरुआत में इस बात की घोषणा की थी कि वे आइपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने वाले हैं





















