
दिल्ली को हराकर चेन्नई IPL फाइनल में
चेन्नई ने आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली को चार विकेट से हराकर नौवीं बार लीग के फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। धोनी ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, धोनी 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। उधर, दिल्ली की तरफ से टॉम करन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ (60), ऋषभ पंत (51*) और शिमरोन हेटमायर ने 37 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके।
अंतिम ओवर में चेन्नई को 13 रनों की दरकार थी और पहली ही गेंद पर टॉम करन ने मोइन अली (16) को दिल्ली को छठी सफलता दिलाई, लेकिन इसके बाद धोनी ने लगातार दो चौके लगाकर चेन्नई को मुकाबले में वापस ला खड़ा किया। करन की अगली गेंद वाइड रही और उसके बाद धोनी ने फिर ने चौका लगाते हुए CSK की जीत पर मुहर लगा दी।





















