
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम आठ में से छह मैच जीत हैं और उसके 12 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के भी इतने ही अंक हैं,टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की। वे 58 गेंदों पर 88 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो ने आठ गेंदों पर 23 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए और नाबाद रहे।





















