
महान पेले का तोड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली. लियोनेल मेस्सी की बदौलत अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से मात दी. मेस्सी ने इस मैच में हैट्रिक गोल दागा और ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले का रिकॉर्ड तोड़ा. मेस्सी के अब इंटरनेशनल मैचों में 79 गोल हो गए हैं और उन्होंने पेले (77 गोल) को पीछे छोड़ा. इसके साथ ही मेस्सी दक्षिणी अमेरिकी फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.






















