
भारतीय टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है। दोनों ने वर्ष 2012 में शादी की थी और 2014 में इस कपल ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम जोरावर है। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां भी हैं। आयशा ने एक दिन पहले इंस्टाग्राप पर एक पोस्ट के जरिए तलाक की पुष्टि की है, लेकिन इस मसले पर शिखर धवन की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।





















