
इंग्लैंड को 157 रनों से हराया
सीरीज में 2-1 से आगे
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में 157 रनों से हरा दिया है. ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 368 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लिश टीम 210 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है






















