
गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. शनिवार को उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के वल्र्ड नंबर-2 डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराया. इसके साथ ही 33 साल के प्रमोद भगत पैरालंपिक के बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं.






















