
दिल्ली, 28 नवंबर (विश्ववार्र्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैच की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल को सिडनी में खेला जाएगा। पहले मैच में मिली हार के बाद सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।






















