विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
3 करोड 78 लाख से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराकर की घर वापिसी
दिल्ली, 18 नवंबर (विश्ववार्ता): दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार सुबह 5 करोड़ 59 लाख 40 हजार के पार हो गया। 3 करोड़ 89 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 13 लाख 43 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन सरकार ने देश के कुछ हिस्सों में पिछले हफ्ते आंशिक लॉकडाउन लगाया था। अब तक इसके अच्छे नतीजे नहीं मिले हैं। 24 घंटे के दौरान मरने वालों का आंकड़ा पिछले दिनों की तुलना में तेजी से बढ़ा। कुल 598 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही करीब 22 हजार नए मामले सामने आए। ब्रिटेन में अब मरने वालों का संख्या 52 हजार 745 हो गया है। खास बात ये है कि 12 मई के बाद एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ा है।